टाइम टेबल जारी: 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा 29 अप्रेल से
माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान ने जिला समान प्रश्न पत्र योजना के तहत होने वाली कक्षा 9 वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है । जयपुर जिले की 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 29 अप्रेल से शुरू होंगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जयपुर जिले की 9वीं और 11वीं की परीक्षा का टाइमटेबल जारी किया है | 29 अप्रेल से शुरू होंगी परीक्षाएं और परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जायेगा, पहली पारी की परीक्षा प्रात: 7.45 बजे से 10.30 बजे तक, तथा दूसरी पारी की परीक्षा प्रात: 11 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक होगी, परीक्षा पौने तीन घंटे की होगी ।
जयपुर में 9वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं पहली पारी में सुबह 7.45 बजे से 10.30 बजे तक होंगी। जबकि 11वीं कक्षा की दोनों पारियों में परीक्षा होगी ।
9वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल इस प्रकार है:
दिनांक |
विषय |
29 अप्रैल |
हिंदी |
2 मई |
अंग्रेजी |
4 मई |
विज्ञान |
5 मई |
संस्कृत/उर्दू/ सिंधी |
6 मई |
सामाजिक विज्ञान |
7 मई |
सूचना प्रोद्यौगिकी की अवधारणाएं-1 |
9 मई |
गणित |
10 मई |
राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन और शौर्य परम्परा |
11 मई |
स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा |
11वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल इस प्रकार है:
दिनांक |
विषय |
29 अप्रेल |
अंग्रेजी |
2 मई |
हिंदी अनिवार्य |
4 मई |
भूगोल -पहली पारी |
4 मई |
अंग्रेजी साहित्य- दूसरी पारी |
5 मई |
हिंदी साहित्य/ उदू्र साहित्य/ सिंधी साहित्य/ हिंदी टंकण- पहली पारी |
5 मई |
आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत 1 - दूसरी पारी |
6 मई |
भौतिक विज्ञान/ व्यवसाय विज्ञान/ राजनीति विज्ञान- पहली पारी |
6 मई |
संगीत - दूसरी पारी |
7 मई |
कृषि विज्ञान/ गृह विज्ञान/ वित्तीय लेखांकन - पहली पारी |
7 मई |
गणित- दूसरी पारी |
9 मई |
जीव विज्ञान/ कूषि जीव विज्ञान/ इतिहास/ अंग्रेजी टंकण- पहली पारी |
9 मई |
संस्कृत साहित्य - दूसरी पारी |
10 मई |
रसायन विज्ञान/ कृषि रसायन/ अर्थशास्त्र- पहली पारी |
10 मई |
चित्रकला- दूसरी पारी |
11 मई |
कम्प्यूटर प्रोद्यौगिकी और प्रोग्रामिंग -1- पहली पारी |
11 मई |
जीवन कौशल- दूसरी पारी |
लेटेस्ट बिजनेस ब्रेकिंग, प्रदेश, बॉलीवुड, नौकरी, टेक & ऑटो, क्राइम और स्पोर्ट्स न्यूज पढने के लिए फ्रीदेखो न्यूज़ को ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो और लाइक करें । और मेल पर न्यूज़ प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर सब्सक्राइब करें।